काशी नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Pramukh Samvaddata
RASHTRA KI BAAT
वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में परिवहन चालक संघ, काशी नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह में राकेश शर्मा (अध्यक्ष), अखिलेश सिंह (महामंत्री), अमृतलाल मिश्र (कार्यवाहक अध्यक्ष), सुनील तिवारी (उपाध्यक्ष), देवेश सिंह (संगठन मंत्री), अमृतलाल (कोषाध्यक्ष), जय सिंह (प्रचार मंत्री), अनिल कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनुप कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), भोला नाथ (संयुक्त मंत्री), उमेश सिंह (कार्यालय मंत्री) और राजकुमार यादव (संयुक्त मंत्री) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह के अंत में कर्मचारियों ने पूरे परिसर में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला, जिससे पूरा नगर निगम परिसर जोश और नारों से गूंज उठा।
Comments
Post a Comment