बुद्ध जयंती के अवसर पर अशोक स्तम्भ के निर्माण के लिए किया गया शिलान्यास
- भारत बुद्ध की शिक्षा पर चलने वाला देश है,
- बुद्ध ने मानवता, करुणा और शांति की शिक्षा दी है..
- आज पूरी दुनिया उन्हें नमन करती है..
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारत बुद्ध की शिक्षा पर चलने वाला देश है, बुद्ध ने मानवता, करुणा और शांति की शिक्षा दी है। आज पूरी दुनिया उन्हें नमन करती है।
विशिष्ट अतिथि इरा श्रीवास्तव ने कहा सम्राट अशोक ने बुद्ध धर्म को अपनाया एवं बुद्ध की शिक्षा को जन् जन तक पहुँचाने का काम किया I इसके लिए उन्होंने अशोक स्तम्भो का निर्माण पुरे भारत मे कराया।
लखीमपुर में मौर्य समाज के लोग स्तम्भ बनवाने की मांग कई वर्षो से कर रहे हैँ,हम सबका प्रयास आज सफल होता दिखाई दे रहा है।
पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के बारे ज्यादा से ज्यादा लोग जाने और उनसे प्रेरणा ले।
जिला प्रभारी भाजपा ने वासुदेव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दी गयी शिक्षा को आत्मसात करने को कहा गया I उन्होंने कहा अशोक स्तम्भ देश को ऐतिहासिक गौरव प्रदान करता है, हर शहर और प्रत्येक गांव मे अशोक स्तम्भ बनने चाहिए।
कार्यक्रम को मनमोहन मौर्य, पारस मौर्य, कुलदीप मौर्य आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक स्तम्भ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, स्तम्भ के निर्माण के लिए हम सभी कई वर्षो से संघर्ष रत है। स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा, सभी को आगे आकर सहयोग करना होगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र तोलानी, अशोक अवस्थी, रामेन्द्र धुरिया, राकेश बरनवाल, रामगोपाल मौर्य, सन्दीप गौतम, चंद्र प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार बेहजम, मुकेश त्रिपाठी फूलबेहड़, अवधेश कुमार बेहजम, आयुष्मान भारती ब्लॉक नकहा, सुधीर शुक्ला, ओमप्रकाश राजपूत, बृज किशोर गौतम, नरेंद्र यादव, संतोष दुलही, प्रधान जय मौर्य, प्रफुल्ल भारती, सीताराम मौर्य, कुलदीप मौर्य, विपिन, पंकज मौर्य, सन्दीप मौर्य दामोदर मौर्य, वीरेंद्र वर्मा, हरेराम रस्तोगी, श्रवण कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment