आज युद्ध के मुहाने पर बैठे हुए विश्व को बुद्ध का विचार ही बचा सकता -मृदु
सीतापुर (बिसवां)। भगवान तथागत बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति सद्भाव व करुणा का संदेश दिया।
आज युद्ध के मुहाने पर बैठे हुए विश्व को बुद्ध का विचार ही बचा सकता है। यह विचार राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने व्यक्त किए।
वे यहां बीपीएस विद्यालय में जिला मौर्य कल्याण समिति द्वारा आयोजित बौद्ध महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के नाते संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपनी कविताओं द्वारा सभी को आल्हादित किया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार मौर्य डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने व उनकी सहधर्मिणी ने मेधावी विद्यार्थियों व समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। कोटरा के पूर्व प्रधान सुनील कुमार मौर्य ने महात्मा बुद्ध की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुनील मौर्य निवासी सद्दूपुर ने तथागत बुद्ध की शिक्षाओं को रेखांकित किया।
संस्था के संरक्षक निर्भय कुमार मौर्य एडवोकेट ने शिक्षा के साथ ही संस्कारों पर बल देते हुए कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा निरर्थक है। वीरेंद्र कुमार मौर्य ने अतिथियों का परिचय कराया व सभीका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन महेश मौर्य ने किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।संस्था के अध्यक्ष देवकी नंदन मौर्य ने आभार प्रकट किया।
नमो बुद्धाय बुद्धमय भारतवर्ष जय संविधान जय भीम जय किसान जय जवानजय विज्ञान जागो जागो ओबीसी sc st बहुजन मूलनिवासियों एक हो जाओ और अपने पूर्वजों के पुराने घर तथागत बुद्ध धम्म में वापसी करे। साधु साधु 2Bhavatu sabba mangalng Be Happy
ReplyDeleteआज विश्व को तथागत बुद्ध के बताए गए रस्ते सत्य संतान पुरातन नैसर्गिक प्राकृतिक धम्म पर ही चलकर अनुशरण कर के पूरा विश्व स्वर्ग की उपमा की तरह शांति सुखमय, आनंदमय दोषरहित करुणामय मानुष जीवन व्यतीत कर निर्वाण को प्राप्त किया जा सकता है।
ReplyDelete