विश्व के कोने कोन में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध को अर्पित की जा रही है श्रद्धांजलि -बृजेश पाठक
भगवान बुद्ध के वंशज अपने महापुरुषों के प्रति और गंभीर होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें -अवनीश पटेल
लखनऊ कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर राजधानी लखनऊ के चरचित्र बुद्धा पार्क में बुद्ध जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन में पधार कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उपरोक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा विश्व के कोने-कोने में करुणा के सागर भगवान बुद्ध की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है
उपरोक्त अवसर पर इंजीनियर अवनीश कुमार पटेल सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने कहा भगवान बुद्ध के वंशज अपने इतिहास के महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े-बड़े आयोजन कर महापुरुषों का सम्मान करें तभी समाज का सम्मान सुरक्षित है
बुद्धा पार्क में मुख्य वक्ता आरआर जयसवार लोकपाल मातृशक्ति के 101 एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता 101 को माला पहनकर एवं पंचशील पटका एवं राष्ट्र चिन्ह सम्राट अशोक अवार्ड से आयोजन में सम्मानित किया गया
उपरोक्त आयोजन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में आर आर भारती एवं मुकेश आनंद वरिष्ठ कवियों की 11 सदस्यीय टीम कीउपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया
उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम आयोजक गिरीश चंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विमल कुमार शाक्य प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन एवं सुनील कुमार त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष एवं हैदर जैदी प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि बृजेश पाठक एवं इंजीनियर अवनीश कुमार पटेल तथा आर आर जयसवार लोकपाल, रामसहाय न मौर्य पूर्व उप निदेशक जनगणना भायल सरकार, मूलचंद कुशवाहा, हरिप्रसाद मौर्य, एसपी मौर्य केदारनाथ सैनी, महेश प्रसाद दादू,आर आर भारती, मुकेश आनंद, सभाजीत मौर्य ,आलोक कुशवाहा, संजय शाक्य ,हैदर जैदी, बलवंत कुशवाहा, विपिन कुमार कुशवाहा ,धनजय कुशवाहा आदि को मंच पर बैच लगाकर पंचशील पगड़ी एवं पंचशील पटका तथा बुक के देकर सम्मानित किया गया
उपरोक्त अवसर पर सुषमा मौर्य, रजनी गुप्ता, नाज रिजवी, अनुपम सिंह ,प्रीति श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव. किरन शुक्ला, पुष्पा देवी, शादी जाफरी, रीना जायसवाल, विमला बौद्ध, पुष्पा रावत के अतिरिक्त राधेश्याम मौर्य मूलचंद कुशवाहा डॉ राजेंद्र मौर्य बी आर सिंह सुबोध श्रीवास्तव धनंजय कुशवाहा नीरज कुशवाहा, गिरीशा बाजपेई सत्येंद्र कुशवाहा, जीपी दीक्षित, हैदर जैदी मुरारी लाल कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे
Comments
Post a Comment