भरतकुंड टोल प्लाजा पर होगी!

अयोध्या के तीनों टोल 23 मई तक बंद नहीं होते तो 24 मई को भरतकुंड टोल प्लाजा पर होगी किसान महापंचायत
Ravi Maurya 
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या का प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र से मिलकर ज्ञापन सौंप कर जनपद अयोध्या के तीनों टोल प्लाजो को बंद करने की मांग किया और चेतावनी दिया कि यदि 23 मई 2025 तक तीनों टोल प्लाजो को बंद नहीं कराया गया तो 24 मई 2025 को भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत की जाएगी और टोल फ्री किया जाएगा जो भी संकट उत्पन्न होगा उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भरतकुंड टोल प्लाजा नगर पंचायत भरत कुंड क्षेत्र में तथा दो लेन की सड़क पर स्थित है जो किसी भी तरीके से वैध नहीं है केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी ने लोकसभा में बयान दिया है कि 60 किलोमीटर से पहले टोल की स्थापना नहीं होगी और यदि कहीं स्थापित है तो वे बंद किए जाएंगे तथा टोल के चारों तरफ 20 किलोमीटर के अंदर में रहने वाले निवासियों/ किसानों के लिए टोल फ्री रहेगा इसके बावजूद भी टोलकर्मियों द्वारा देश की सरकार के आदेशों -निर्देशों का उल्लंघन करके जबरदस्ती टोल वसूली की जा रही है और जिला प्रशासन टोल बंद करने में हीला हवाली कर रहा है जिसके विरोध में 24 मई 2025 को भरतकुंड टोल प्लाजा पर किसान महापंचायत आहूत की गई है।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि फैजाबाद से प्रयागराज, फैजाबाद से रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग की नाप फैजाबाद से होती है इसलिए भरत कुंड व मीठे गांव टोल प्लाजा को फैजाबाद जिले के बाहर स्थापित होना चाहिए यदि जनपद अयोध्या के तीनों टोल बंद नहीं होते हैं तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि अवैध टोल कर्मियों द्वारा जनता के साथ दुर्व्यवहार करना, जनता को सुविधा न देना और जबरदस्ती टोल की वसूली करना बहुत बड़ा अपराध है। 
प्रतिदिन मंडल में राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, विकास वर्मा, विवेक पटेल, शिवबरन वर्मा, रोहित वर्मा, मनोज कनौजिया आदि लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम प्रधान, सचिव और चार सदस्य मिलकर लूट रहे पंचायत का सरकारी धन?

सड़क पर जर्जर गाड़ियाँ और खुले में मरम्मत कार्य से जनता परेशान

हर नागरिक का सहयोग हमारा संबल है -सुषमा खर्कवाल