गर्मी के मौसम में अनोखा दृश्य खेतों में लहलहा रही धान की फसल

बरकछ गांव के किसानों ने किया एक अनोखा खेती का प्रयोग... 
संतोष कुमार

मिर्जापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र राजस्व गांव बरकछ में बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के बीच किसानों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 
ऐसे परिवर्तन में लालगंज तहसील क्षेत्र के बरकछ गांव के किसानों ने एक अनोखा खेती का प्रयोग किया है। 
गांव के किसान पप्पू गिरी और चीनी प्रसाद ने परंपरागत खेती के नियमों से हटकर गर्मी के शुरुआती दौर में धान की रोपाई किया था। 
इस समय धान की फसल फुटकर झरझर हो गया है। गांव और क्षेत्र के किसानों का उत्सुकता का माहौल बना है।
आमतौर पर किसानों द्वारा गर्मियों में सब्जी उत्पादन पर ध्यान देते हैं। लेकिन इस बार, इस नए प्रयोग ने न सिर्फ किसान बल्कि कृषि विशेषज्ञों का भी ध्यान खींचा है।
चाय-पान की दुकानों पर यह प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ इसे साहसिक कदम मान रहे हैं, तो कुछ इसे जोखिम भरा प्रयास बता रहे हैं। 
बुजुर्ग किसानो का कहना है कि अगले सत्र से यह बेमौसम खेती की एक नई दिशा खोल सकता है, और हमारे इस क्षेत्र में किसानों के लिए यह अनोखा खेती वरदान साबित होगा। 
जलवायु परिवर्तन के दौर में नई कृषि पद्धतियों और समयानुकूल प्रयोगों की जरूरत बढ़ रही है। लेकिन इतना तय हो गया कि इसने किसानों के बीच नई उम्मीदें और संभावनाओं को जन्म दिया है

Comments

Popular posts from this blog

यह माटी मिलावटी है?

अनंत अम्बानी की मानवीय संवेदना आरएसएस के लिए घातक?

ग्राम प्रधान, सचिव और चार सदस्य मिलकर लूट रहे पंचायत का सरकारी धन?