साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को लखनऊ में सम्मानित

सीतापुर। प्रख्यात साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को लखनऊ के आयोजन में सम्मानित किया गया। 
लखनऊ की सामाजिक संस्था मेरा गांव मेरा तीर्थ नामक संस्था की ओर से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं  विशिष्ट अतिथि सदस्य विधानपरिषद पवन सिंह चौहान ने श्री मृदु को उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान हेतु अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इसी क्रम में आर एम पी डिग्री कॉलेज में हिन्दी के विभागाध्यक्ष जयवीर सिंह, लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह सहित एक दर्जन से अधिक विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान समारोह आपरेशन सिन्दूर भारत का गौरवशाली इतिहास के परिप्रेक्ष्य में  संगोष्ठी के अवसर पर सरस्वती विद्यामंदिर सेक्टर क्यू अलीगंज लखनऊ में आयोजित किया गया था। 

इस अवसर पर बोलते हुए इतिहास संकलन समिति अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष मिश्र ने  आपरेशन सिन्दूर को भारत के शौर्य और पराक्रम की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा की पुनर्स्थापना बताते हुए भारतीय सेना और नेतृत्व की सराहना करते हुए नागरिकों को संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा आपरेशन सिन्दूर से विश्व में भारत की साख बढ़ी है और देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है। विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान ने समारोह की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। 

स्वागताध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उ प्र संदीप बंसल ने अतिथियों सहित सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रशान्त भाटिया ने आभार व्यक्त किया। 

संस्थाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष ने अतिथियों एवं सम्मानित विभूतियों का परिचय कराते हुए संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संदीप ने किया। वंदेमातरम् के साथ समारोह का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यह माटी मिलावटी है?

अनंत अम्बानी की मानवीय संवेदना आरएसएस के लिए घातक?

ग्राम प्रधान, सचिव और चार सदस्य मिलकर लूट रहे पंचायत का सरकारी धन?