तेरी खातिर प्यार का नया स्टाइल बन जाऊंगा -कमलेश मौर्य मृदु

सीतापुर। जनपद के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को रोटरी क्लब बांस बरेली द्वारा सम्मानित किया गया। 
ऱोटरी क्लब की बैठक के अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में उनका सम्मान वरिष्ठ पदाधिकारी वीपी खंडेलवाल व प्रेमप्रकाश गुप्त ने किया। संस्था द्वारा श्री खंडेलवाल व श्री गुप्त जी का जन्मदिन भी मनाया गया सभीने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दींं। 
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने अपने आशु कवित्व से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने हास्य व्यंग व ओज पूर्ण काव्य पाठ करते हुए जमकर तालियां बटोरीं।
  • तेरी खातिर प्यार का नया स्टाइल बन जाऊंगा।
  • अगर प्यार से छुओगी तो टच मोबाइल बन जाऊंगा।
  • यदि हमास सी कातिैल नजर ने कत्ल किया मेरे दिल का
  • तो छोडूंगा नहीं तुझे में मैं इजराइल बन जाऊंगा।।
उन्होंने सिंदूर आपरेशन की सफलता से बढ़े भारत के गौरव को रेखांकित करते हुए कहा 
मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है।
पटखनी पर पटखनी दे जो उससे धात करता है।
बुलेट ए के सैतालिस की कभी आयात करता था।
वहीं अब विश्व में ब्रह्मोस का निर्यात करता है।।
इसी क्रम में बरेली के वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना ने शानदार काव्य पाठ करते हुए कहा 
मिटेंगी हस्तियां तेरी वतन तब याद आयेगा।
मिले़ंगी ठोकरें अपना वतन तब याद आयेगा।।
विदेशी रंग में पलकर तेरी बेटी जवां होगी,
तुम्हे इस देश का चालो चलन तब याद आयेगा।।
संचालन राष्ट्रीय कवि संगम बरेली के जिलाध्यक्ष रोहित राकेश ने कियाव मनमोहन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

यह माटी मिलावटी है?

अनंत अम्बानी की मानवीय संवेदना आरएसएस के लिए घातक?

ग्राम प्रधान, सचिव और चार सदस्य मिलकर लूट रहे पंचायत का सरकारी धन?