कच्चा मकान गिर जाने से दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर?

क्या बड़े स्तर पर किया गया ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार..

विनोद कुमार कुशवाहा

लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कठिंगरा के मजरा ग्राम बेलवा ब्लॉक काकोरी में गरीब लाचार विधवा महिला सावित्री लोधी पत्नी स्व. गुरु प्रसाद लोधी का मिट्टी का बना कच्चा घर बारिश होने से पूरा घर गिर गया है।

  • खुले आसमान में रहने पर मजबूर है..
  • दर दर की ठोकरे खाती रही किसी की नहीं पड़ी नजर..

वह चाहे ग्राम प्रधान हो, ग्राम सचिव हो, ब्लॉक ऑफीसर हो या फिर लेखपाल आदि जिम्मेदार अधिकारियों की नहीं पड़ती नजर... उनकी नजर सिर्फ जहां से कमाई हो सके वहीं पड़ती है

गरीब लाचार बेबस विधवा महिला सावित्री लोधी जैसे लोगों पर नहीं... आखिर क्यों ..? 

क्या वह असहाय विधवा महिला समाज का हिस्सा नहीं है..?

आखिर उस गरीब लाचार बेबस विधवा महिला को आवास क्यों नहीं दिया गया...?

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गरीब असहाय लोगों को आवास देते हुए नजर आती है।

लेकिन वही ग्राम पंचायत कठिंगरा के मजरा ग्राम  बेलवा में आखिर उस बेबस विधवा महिला को आवास क्यों नहीं दिया गया?

आखिर क्यों ग्राम बेलवा में उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार की योजनाओं  के तहत क्यों नहीं आवास दिया गया

क्या ग्राम पंचायत कठिंगरा व बेलवा में उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार की योजनाओं से रखा गया है वंचित...?

Comments

Popular posts from this blog

यह माटी मिलावटी है?

अनंत अम्बानी की मानवीय संवेदना आरएसएस के लिए घातक?

ग्राम प्रधान, सचिव और चार सदस्य मिलकर लूट रहे पंचायत का सरकारी धन?